Sthitadhi Muni
स्थितधीः मुनि
श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 2 श्लोक 56
Shrimad Bhagavad Gita Chapter 2, Verse 56
दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुखेषु विगतस्पृहः ।
वीतरागभयक्रोधः स्थितधीर्मुनिरुच्यते ॥ ५६ ॥
Duhkheshvanudvignamanah sukheshu vigataspruhah.
Vitaragabhayakrodhah sthitadhirmuniruchyate.
दुःखेषु - तीनों तापों में; अनुद्विग्न-मनाः - मन में विचलित हुए बिना; सुखेषु - सुख में; विगत-स्पृहः —रुचिरहित होने; वीत - मुक्त; राग - आसक्ति; भय- भय; क्रोधः — तथा क्रोध से; स्थित-धीः - स्थिर मन वाला; मुनिः - मुनि; उच्यते - कहलाता है।
अर्थ
जो त्रय तापों (तापत्रय) के होने पर भी मन में विचलित नहीं होता अथवा सुख में प्रसन्न नहीं होता और जो आसक्ति, भय तथा क्रोध से मुक्त है, वह स्थिर मन वाला मुनि कहलाता है।
व्याख्या
स्थितधीः मुनि वो होता है जिसने शुष्कचिन्तन की अवस्था पार कर ली है। वह स्थिरचित्त मुनि कहलाता है। ऐसा कृष्णभावनाभावित व्यक्ति तीनों तापों (आध्यात्मि, आधिभौतिक, आधिदैविक) के संघात से तनिक भी विचलित नहीं होता क्योंकि वह इन कष्टों (तापों) को भगवत्कृपा के रूप में लेता है और पूर्व पापों के कारण अपने को अधिक कष्ट के लिए योग्य मानता है और वह देखता है कि उसके सारे दुःख भगवत्कृपा से रंचमात्र रह जाते हैं। इसी प्रकार जब वह सुखी होता है तो अपने को सुख के लिए अयोग्य मानकर इसका भी श्रेय भगवान् को देता है। कृष्णभावनामृत में स्थिर व्यक्ति में न राग होता है न विराग क्योंकि उसका पूरा जीवन ही भगवत्सेवा में अर्पित रहता है। कृष्णभावनाभावित व्यक्ति अपने संकल्प का पक्का होता है।
Meaning
He who remains unperturbed in mind even amidst the three types of afflictions, or who does not rejoice in happiness, and who is free from attachment, fear, and anger, is called a sage of steady mind.
Description
A “sthitadhi”—a sage of steady wisdom—is one who has transcended the stage of dry speculation. He is known as a sage of a steady mind. Such a person, fully absorbed in Krishna consciousness, remains completely undisturbed by the onslaught of the three types of material miseries (Adhyatmik, Adhibhoutik, Adhidaivik); for he accepts these tribulations as the mercy of Bhagwan Shri Krishna, considers himself deserving of even greater suffering due to his past sins, and perceives that, by the Krishna's grace, his actual distress has been reduced to a mere trifle. Similarly, when he experiences happiness, he considers himself unworthy of such pleasure and attributes the credit for it entirely to Bhagwan Shri Krishna. A person firmly established in Krishna consciousness harbours neither attachment nor aversion, for his entire life is dedicated to the service of Krishna. One who is fully conscious of Krishna remains unwavering in his resolve.

Comments
Post a Comment