Others’ Faults appear Large

Others’ Faults appear Large


दूसरों के दोष बड़े दिखते हैं।


खलः सर्षपमात्राणि परच्छिद्राणि पश्यति।

आत्मनो बिल्वमात्राणि पश्यन्नपि न पश्यति॥


Khalah sarshpmatrani 

parachidrani pashyati.


Aatmano bilvamatrani 

pashyannapi na pashyati


खलः सर्षपमात्राणि परच्छिद्राणि पश्यति।  आत्मनो बिल्वमात्राणि पश्यन्नपि न पश्यति॥





शब्दश: अर्थ


खलः Khalah — दुष्ट या दुर्जन व्यक्ति (A Wicked Person)


सर्षपमात्राणि: Sarshpmatrani — सरसों या राई के दाने जितने छोटे आकार वाले (Small-sized comparable to mustard seed.)


परच्छिद्राणि: Parachidrani — दूसरों के दोष, कमियां, या गलतियाँ (The faults, shortcomings or mistakes of others.)


पश्यति: Pashyati — देखता है (Looks)


आत्मनो: Aatmano — अपने / स्वयं के (One’s own)


बिल्वमात्राणि: Bilvamatrani — बेल / बेलपत्र के फल जितने बड़े आकार वाले। (As large as the fruit of the Bael  tree)


पश्यन्नपि न पश्यति: Pashyannapi na pashyati - देखते हुए भी अनदेखा कर देता है (Turns a blind eye even while seeing)


अर्थ


दुष्ट व्यक्ति दूसरों के सरसों के दाने जितने छोटे दोषों को भी देख लेता है, लेकिन अपने बिल्वफल (बेलपत्र के फल) जितने बड़े दोषों को देखते हुए भी अनदेखा कर देता है।


व्याख्या


यह एक प्रसिद्ध सुभाषित नीति श्लोक है जो कि प्रसिद्ध संस्कृत ग्रंथ “सुभाषितरत्नभाण्डागारम्में”  से लिया गया है।

दुष्ट या दुर्जन व्यक्ति दूसरों के भीतर छिपे हुए सरसों के दाने के समान अत्यंत छोटे-छोटे दोषों को भी ढूंढ निकालता है और उन्हें बड़े ध्यान से देखता है। परंतु वह अपने स्वयं के भीतर उपस्थित बेल के फल (बिल्वफल) जितने बड़े-बड़े दोषों को देखते हुए भी अनदेखा कर देता है। वह दूसरों की छोटी-छोटी गलतियों को बहुत गंभीरता से बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत करता है लेकिन अपनी बड़ी-बड़ी गलतियों को भी नहीं मानता। 

यह श्लोक हमें सिखाता है कि दूसरों के छोटे-छोटे दोष निकालने से पहले व्यक्ति को आत्म-निरीक्षण करना चाहिए और अपने बड़े दोषों और गलतियों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए।


Meaning




A wicked person easily notices even the smallest flaws in others—as tiny as a mustard seed—yet chooses to overlook their own significant faults, which may be as large as the fruit of a Bael tree.



Description 



This is a well-known Subhashita Niti-Shloka taken from the renowned Sanskrit Scripture, “Subhashitaratnabhandagaram”


A wicked or malicious person seeks out and scrutinises even the most minute flaws in others—no larger than a mustard seed. Conversely, they choose to ignore their own major shortcomings, even when those flaws are as substantial as the fruit of a Bael (Aegle Marmelos) tree. Such individuals tend to magnify the minor errors of others, while refusing to acknowledge their own serious faults.


This verse teaches us that before pointing out the trivial flaws of others, one should engage in self-reflection and strive to correct one’s own significant shortcomings and mistakes.


Comments