सीता माता को छूने से क्यों डरता था रावण?
Why was Ravana afraid to touch Mata Sita?
अद्यप्रभृति यामन्यां बलान्नारी गमिष्यसि ।
तदा ते शतधा मूर्धा फलिष्यति न संशयः ॥
Adyaprabhruti yamanyam
balannari gamishyasi.
Tada te shatdha murdha
falishyati na sanshayah.
शब्दश: अर्थ
अद्यप्रभृति Adyaprabhruti - आज से लेकर/आज के बाद से (From today onwards)
याम् Yam - किसी को स्त्री को (To a woman)
अन्याम्: Anyam - दूसरी/अन्य स्त्री
बलान्नारी Balannari - नारी को बलपूर्वक/जबरदस्ती (Forcibly to a woman)
गमिष्यसि: Gamishyasi - जाओगे (You will go)
तदा: Tada - तब (Then)
ते: Te - तुम्हारा (Your)
शतधा: Shatdha - सौ टुकड़ों में (Into a hundred pieces)
मूर्धा: Murdha - सिर/मस्तक (Head)
फलिष्यति: Falishyati - फट जाएगा (It will burst/Torn apart)
न: Na - नहीं (No)
संशयः: Sanshayah - संदेह (Doubt)
अर्थ
हे रावण, आज के बाद से यदि तुम किसी भी अन्य स्त्री के पास उसकी इच्छा के विरुद्ध बलपूर्वक या जबरदस्ती से दुराचार करने या बुरी नियत से जाओगे, तो तुम्हारा सर सौ टुकड़ों में फट जाएगा; इसमें कोई संदेह नहीं है।
व्याख्या
यह प्रसिद्ध श्लोक वाल्मीकि रामायण के युद्धकाण्ड, सर्ग 13, से है जो रावण को दिए गए शाप को दर्शाता है। इसमें रावण के द्वारा एक अप्सरा की शुद्धता का उलंघन किया जाता है, जिसके उपरांत उसे यह भयानक शाप दिया जाता है। इस श्लोक का सरल अर्थ है कि आज के बाद यदि रावण किसी भी स्त्री के साथ बलपूर्वक दुराचार करने की नियत से उसके पास जाएगा तो उसका सिर सौ टुकड़ों में फट जाएगा। इसी भयानक शाप के भय के कारण रावण ने कभी भी अशोक वाटिका में माता सीता के पास जाने का या उन्हें छूने का साहस नहीं किया।
Meaning
O Ravana, from this day forth, if you approach any other woman against her will—whether to force yourself upon her or with evil intent—your head will shatter into a hundred pieces; of this, there is no doubt.
Description
This famous verse is from the “Yuddha Kanda, Sarga 13” of the Valmiki Ramayana and recounts the curse placed upon Ravana, after he violates an Apsara. Its simple meaning is that if, from that day onwards, Ravana were to approach any woman with the intent of forcibly violating her, his head would shatter into a hundred pieces. It was out of fear of this terrible curse that Ravana never dared to approach or touch Mata Sita in the Ashok Vatika.
Also Read:

Comments
Post a Comment