Bhagavad Gita Chapter 2, Verse 37
भगवद्गीता अध्याय 2, श्लोक 37
हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्ग जित्वा वा भोक्ष्यसे महीम् ।
तस्मादुत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चयः ॥ ३७ ॥
hato va prapsyasi svarg
jitva va bhokshyase mahim,
tasmaduttishth kaunteya
yuddhay krutanischayah.
हतः - मारा जाना ; वा-या तो; प्राप्स्यसि - प्राप्त करोगे; स्वर्गम् - स्वर्गलोक को; जित्वा - विजयी होकर; वा - अथवा; भोक्ष्यसे - भोगोगे; महीम् - पृथ्वी को; तस्मात् - अतः; उत्तिष्ठ-उठो; कौन्तेय - हे कुन्तीपुत्र; युद्धाय - लड़ने के लिए; कृत-दृढ़; निश्चयः - संकल्प से।
अर्थ
हे कुन्तीपुत्र ! तुम यदि युद्ध में मारे जाओगे तो स्वर्ग प्राप्त करोगे या यदि तुम जीत जाओगे तो पृथ्वी के साम्राज्य का भोग करोगे। अतः दृढ़ संकल्प करके खड़े होओ और युद्ध करो।
व्याख्या
यद्यपि अर्जुन के पक्ष में विजय निश्चित न थी फिर भी उसे युद्ध करना था, क्योंकि यदि वह युद्ध में मारा भी गया तो वह स्वर्गलोक को जायेगा।
Meaning
O Son of Kunti! If you are slain in battle, you will attain heaven; or if you are victorious, you will enjoy the empire of the Earth. Therefore, rise up with firm resolve and fight!
Description
In Chapter 2, Verse 37 of the Bhagavad Gita, Shri Krishna urges Arjuna to fight to uphold Dharma, regardless of victory or defeat. Although victory was not certain for Arjuna, he still had to fight; for even if he were killed in battle, he would go to the heavenly planets.

Comments
Post a Comment