सगुण और निर्गुण

सगुण और निर्गुण


सगुनहि अगुनहि नहि कछु भेदा।
गाबहि मुनि पुराण बुध बेदा॥

अगुन अरूप अलख अज जोई। 
भगत प्रेम बश सगुन सो होई॥


Sagunhi Agunhi Nahi kuchhu Bheda
Gaavahi Muni Puraan be Budh Beda.

Bhagat Prem Bash Sagun So Hoyee.




सगुनहि अगुनहि नहि कछु भेदा। गाबहि मुनि पुराण बुध बेदा॥  अगुन अरूप अलख अज जोई।  भगत प्रेम बश सगुन सो होई॥





शब्दश: अर्थ


सगुनहि Sagunhi — सगुण में यानी आकार, रूप, और गुणों सहित ईश्वर में (In the realm of Manifest / Saguna)


अगुनहि Agunhi — अगुण या निर्गुण में यानी निराकार, गुणरहित ब्रह्म में (In the Nirgun / Formless Brahman)


नहिं Nahi — नहीं (No / Not at all)


कछु kuchhu — कुछ भी / थोड़ा सा भी (Even a little bit)


भेदा Bheda — भेद / अंतर (Difference)


गावहिं Gaavahi — गान करते हैं / बताते हैं / कहते हैं (They sing / They say)


मुनि Muni — मुनि / संत (Sage/Saint)


पुरान Puraan — अठारह पवित्र हिंदू ग्रंथ जिन्हें पुराण कहते हैं। (Eighteen hindu texts known as the Holy Puranas)


बुध Budh — ज्ञानी / पंडित / विद्वान लोग (Knowledgeable people / Scholars / Learned individuals)


बेदा Beda — वेद—चार पवित्र हिंदू ग्रंथ जिन्हें वेद कहते हैं। (Four Hindu texts known as Holy Vedas)


अगुन Agun — निर्गुण / गुणों से रहित परमात्मा ( Devoid of attributes)


अरूप Aroop — जिसका कोई रूप या आकार नहीं है / निराकार (That which has no form or shape)


अलख Alakh — अव्यक्त / जो आँखों से दिखाई न दे / जिसे इंद्रियों के माध्यम से अनुभव न किया जा सके (Unmanifest / That which cannot be seen by the eyes / That which cannot be perceived through the senses)


अज Aj — अजन्मा / जो कभी जन्म नहीं लेता (Unborn / Who is never born)


जोई Joyee — जो (Who)


भगत Bhagat — भक्त (Devotee)


प्रेम Prem — प्यार / भक्ति / स्नेह (Love / Devotion / Affection)


बश Bash — वशीभूत होकर  / अधीन होकर (Under the influence of)


सगुन Sagun  — रूप आकार और गुणों से युक्त / ठोस रूप में प्रकट (Possessing form, appearance, and attributes / manifested in a concrete form)


सो So — वही / परमात्मा (Same)


होई Hoyee  — हो जाता है यानी प्रकट हो जाता है (It comes into being—That is it manifests)

अर्थ


सगुण और निर्गुण- यह दोनो में कुछ भी अंतर नही है। मुनि,  पुराण, पन्डित और वेद- सब ऐसा ही कहते हैं। जो निर्गुण, अलख, निराकार और अजन्मा है वही भक्तों के प्रेम के कारण सगुण हो जाता है।


Meaning


there is no difference between Sagun and Nirgun.  Muni Purana, Pandit Veda all say this. Formless and unborn becomes sagun because of the love of the devotees.

| Sagun | Nirgun | Sakaar | Nirakaar | सगुण |  निर्गुण | साकार | निराकार | Formless |


Comments