कर्म
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।।
karmanyevaadhikaaraste
ma phaleshu kadaachan
ma karmaphalaheturbhoorma
te sangostvakarmani
अर्थ
इस श्लोक में श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि कर्म पर ही तुम्हारा अधिकार है, कर्म के फल पर तुम्हारा अधिकार नहीं है। इसलिए हमें केवल कर्म पर ध्यान देना चाहिए। कर्म के फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। इस श्लोक में कर्म का महत्व समझाया गया है।
व्याख्या
अगर हम कर्म के सिद्धांत को गहराई से समझें, तो हम नतीजों के बजाय अपने कामों पर ध्यान देने की अहमियत को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। कर्म सिद्धांत का ज्ञान फल से ध्यान हटाने का कार्य करता है और इंसान को आत्म-अभिव्यक्ति के उच्चत्तम स्तर को प्राप्त करने की क्षमता प्रदान करता है। कर्म पर ध्यान देने का अर्थ है कि आप जो भी करें, उसे पूरी तरह से, पूरे मन से करें और अपना बेस्ट दें।
मैं एक ऐसे आदमी को जानता था जो अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए बार-बार हज़ार किलोमीटर से ज़्यादा का सफ़र करता था। एक बार मैंने उससे पूछा कि जब इलाके में मिलने वाली दो-तीन तरह की वैक्सीन से बाकी सब लोग संतुष्ट हैं, तो वह इतनी मेहनत क्यों कर रहा है। उसने समझाया, “मैं हमेशा अपना बेस्ट करता हूँ और बाकी सब किस्मत पर छोड़ देता हूँ। मैं अपने बच्चों की रक्षा के लिए अपनी पूरी कोशिश करूँगा, लेकिन अगर मेरी कोशिशों के बावजूद भी वे बीमार पड़ जाते हैं या कोई और दिक्कत होती है, तो मैं उसे ज़िंदगी का हिस्सा मानकर स्वीकार कर लूँगा।” अपना बेस्ट देने के बाद उसे इतना सुकून मिला कि उसका मन सबसे बुरे नतीजों का सामना करने के लिए सक्षम हो गया। उसके मन पर अब पछतावे का बोझ नहीं था। क्योंकि उसका कर्म पर ध्यान पूरी तरह और ईमानदारी से था, इसलिए उसे कोई डर और चिंता नहीं हुई, क्योंकि वह जानता था कि उसकी नैतिक भावना साफ़ है और उसे कोई पछतावा नहीं है।
Meaning
In this verse, Shri Krishna tells Arjun that you have the right to your actions only, you do not have the right to the results of your actions. Therefore we should focus only on karma. One should not worry about the results of one's actions. The importance of karma is explained in this verse.
Description
If we explore the concept of karma in depth, we can better understand the significance of focusing on our actions rather than on the results. The knowledge of the law of karma helps to shift attention away from the results and empowers a person to attain the highest level of self-expression. Focusing on karma means doing whatever you do, fully with total involvement, and giving your best.
I knew a man who travelled over a thousand kilometres again and again to get his children vaccinated. Once, I asked why he was struggling when everyone else was satisfied with two or three types of vaccines available in the area. He explained, “I always do my best and then leave the rest to Destiny. I will do everything in my power to protect my children, but if, despite my efforts, they still succumb to illness or complications, I accept that as part of life.” After giving his best, he felt so relaxed that his mind became capable of facing the worst possible outcomes. His mind was no longer burdened by guilt. Because his focus on karma was total and sincere, he encountered no fear and anxiety, understanding that his conscience was clear and that he carried no guilt. In my blog post ‘Guilt and Pride’ I have explained how outcomes are shaped through guilt and pride.
| karma | कर्म | श्रीमद् भागवत गीता | Bhagavad Gita | Shrimad Bhagwat Geeta |

Comments
Post a Comment