अल्पज्ञ अहंकारी

अल्पज्ञ अहंकारी

Arrogant Ignoramus


अज्ञः सुखमाराध्यः सुखतरमाराध्यते विशेषज्ञः। 

ज्ञानलवदुर्विदग्धं ब्रह्मापि तं नरं न रञ्जयति ॥


Alpagya Ahankari


sukham-aradhyah 

sukhataram-aradhyate visheshagyah. 

Gyan-lav-dur-vidagdham bramaapi 

tam naram na ranjayati.




अज्ञः सुखमाराध्यः सुखतरमाराध्यते विशेषज्ञः।   ज्ञानलवदुर्विदग्धं ब्रह्मापि तं नरं न रञ्जयति ॥



शब्दश: अर्थ 

अज्ञः Agyah - अज्ञानी (Ignorant/Uninformed)


सुखम् Sukham - सरलता से/आसानी से (Easily)


आराध्यः Aradhyah - समझाने या प्रसन्न किया जाने योग्य (Capable of being persuaded or pleased)


सुखतरम् Sukhataram - उससे भी अधिक सरलता से (Even more easily than that)


आराध्यते Aradhyate - समझाना/प्रसन्न करना (To persuade or please)


विशेषज्ञः Visheshajnah - विशेष ज्ञानी/ विद्वान (An expert/Knowledgeable)


ज्ञान Gyan - ज्ञान (Knowledge)


लव Lav - कण (A particle)


दुर Dur - बुरा/ दोषपूर्ण /निंदनीय (Bad)


विदग्ध/विदग्धम् Vidagdh-mah - चतुर/विद्वान (Astute/Clever)


दुर्विदग्धम् Dur-vidagdh-mah - ज्ञान के कण (अल्प ज्ञान) से घमंडी (अहंकारी) हो चुके/अल्पज्ञ अहंकारी (become arrogant as a result of a little knowledge/Arrogant Ignoramus.)


ब्रह्मापि/ब्रह्मा अपि Brahma api - स्वयं सृष्टिकर्ता ब्रह्मा भी (Even Bhagwan Brahma himself)


तम् Tam - उस (That)


नरम् Naram - नर/मनुष्य (Man)


न रञ्जयति Na ranjayati - संतुष्ट या प्रसन्न नहीं कर पाना (Not able to satisfy or please.)


अर्थ


अज्ञानी व्यक्ति को आसानी से समझाया जा सकता है, और विद्वान व्यक्ति को तो और भी अधिक सरलता से समझाया जा सकता है। परन्तु, जो व्यक्ति थोड़े से ज्ञान के कारण अहंकार से ग्रस्त हो चुका है. उस मनुष्य को स्वयं ब्रह्मा भी संतुष्ट नहीं कर सकते।


व्याख्या


यह श्लोक महर्षि भर्तृहरि द्वारा रचित प्रसिद्ध ग्रंथ 'नीतिशतकम्' से लिया गया है।


इसमें अल्पज्ञ अहंकारी व्यक्ति के बारे में बताया गया है। ऐसे व्यक्ति को कोई भी समझा नहीं सकता क्योंकि वो कहीं से एक कण भर ज्ञान पाकर घमंड से भर जाता है और चतुरता से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास करता है। ऐसे व्यक्ति को ‘अल्पज्ञ अहंकारी’ या ‘अल्पज्ञ धूर्त’ कहना ही उचित होगा। एक अल्पज्ञ अहंकारी के साथ आप बहस नहीं कर सकते। आप उसे तर्क से कुछ भी समझा नहीं पाएंगे।आप केवल सावधान रह सकते हैं। ऐसे व्यक्ति के द्वारा लोगों को भ्रमित करने का प्रयास विफल करने के लिए तथ्यों की जांच करना आवश्यक है।


Meaning 


An ignorant person can be easily reasoned with, and a learned person even more so; however, even Bhagwan Brahma himself cannot satisfy or please a person who has become arrogant as a result of a little knowledge.


Description 


This verse has been taken from the famous book 'Nitishatakam' written by Maharishi Bhartrhari.

This describes an arrogant individual with little knowledge. Such a person cannot be reasoned with, as they become arrogant upon acquiring even a shred/particle of knowledge and attempt to mislead others through cunning tactics. They can best be described as a ‘Arrogant Ignoramus’. You cannot argue with them. You can only be cautious about what they say or do. To thwart their attempts to mislead people, you must verify the facts.

Comments